; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

10 से जेल भरो आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी सेविका

मुंगेर। बिहार राज्य आंगनबाडी कर्मचारी यूनियन संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किला स्थित शहीद स्मारक गेट के समीप मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। उपस्थित सेविका व सहायिकाओं को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष जगदीश मंडल ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी में कार्यरत सेविका व सहायिकाओं को ठग रही है।
उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग की। जबतक सेविका व सहायिकाओं की मांगें नहीं पूरी हो जाती है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। धरना को संबोधित करते हुए नाहिद परवीन, रश्मि कुमारी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। यदि सरकार ने अब भी इस दिशा में पहल नहीं किया, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। आगामी 10 अप्रैल से जेल भरो आंदोलन आरंभ किया जाएगा। इस अवसर सविता कुमारी, अरूणा देवी, विनीता कुमारी, शांति देवी, प्रर्मिला देवी,सनैना देवी, नीलम ¨सह, संतोषी देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी आदि उपस्थित थी।

UPTET news