समान काम के लिए समान वेतन तथा अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों द्वारा कॉपियों
का मूल्यांकन बहिष्कार जारी है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले
शिक्षकों ने खुद को मूल्यांकन से अलग रखा है।
संघ के महासचिव पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बताया कि हमलोग शिक्षा सत्याग्रह कर रहे हैं। एक अप्रैल से मैट्रिक इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया है। हमलोगों का नारा है सबकी शिक्षा एक समान सबको वेतन एक समान। उधर शिक्षा विभाग और मुख्य सचिव के प्राथमिकी के आदेश पर भी शिक्षकों में रोष है। संघ से जुड़े 55 हजार शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। संघ 15 अप्रैल से जन अभियान का आगाज भी कर रहा है। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से अनुदान के बदले वेतनमान की मांग के लिए इंटर मूल्यांकन का बहिष्कार जारी है। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राम श्रीपाल सिंह, जयनारायण सिंह मधु सहित अन्य शिक्षकों ने बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है।