; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सर! यहां शिक्षक नहीं है, वार्डेन भी प्रतिनियुक्त पर

गोगरी। सोमवार की देर शाम गोगरी एसडीओ संतोष कुमार प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में व्याप्त गड़बड़ियों की पोल खुल गई। स्कूल की वार्डेन जहां गायब मिली तो वहीं स्कूल में अंधेरा कायम था।
धीरे-धीरे अन्य खामियां भी उजागर हो गई। जैसे ही एसडीओ संतोष कुमार विद्यालय पहुंचे तो वहां गेट पर अजय कुमार नामक एक युवक हाथ मिला जो डंडा लिए खड़ा था। दरअसल वह नाइट गार्ड था। इसके बाद एसडीओ जब आगे अंदर बढ़े तो विद्यालय के सभी कमरे में अंधकार छाया मिला। छात्रा अंधेरे में खेल रही थी। बगल के एक कमरे में रसोईया संगीता कुमारी, संजूला देवी, रेणु कुमारी खाना बना रही थी। एसडीओ को देखते ही बच्चियां अपने-अपने कमरे में चली गई। एसडीओ ने उपस्थित रसोईया से पूछा कि शाम में पढ़ाई होती है या नहीं तो जबाब मिला- सर! यहां शिक्षक नहीं है। वार्डेन भी डिप्टेशन में है। वह भी नहीं आती है। बच्चियों के कमरे में कम रौशनी वाला इमरजेंसी लाइट जल रहा था। बच्चियों के चेहरे भी साफ नहीं दिख रही थी। उपस्थित छात्राआंे की गिरती की गई तो सौ मेंे केवल 39 छात्राएं ही मिली। एसडीओ जब रसोई घर में प्रवेश किए तो मैन्यू के मुताबिक अंडा उबल रहा था। एसडीओ ने मैन्यू के बारे में छात्राओ से जानकारी ली तो छात्राओं ने बताया कि भोजन मैन्यू के मुताबिक मिलता है।इधर एसडीओ संतोष कुमार ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय के औचक निरीक्षण काफी अनियमितता मिली है। बीईओ को मुख्यालय में रहने की हिदायत दी गई है। जांच कई गंभीर मामले पाए गए हंै। लिखित रूप से पूरी जानकारी डीएम को दी जाएगी।

UPTET news