; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

16 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी, दर्ज होगा मामला : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के फर्जी एवं अमान्य टीईटी प्रमाण पत्र पर नियुक्त 16 शिक्षकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया से शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल के ज्ञापाक 759 दिनाक 26 मई 2015 को दिये गए निर्देश के आलोक में कहा गया है कि पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव, पंचायत शिक्षक नियोजन ईकाई को फर्जी व अमान्य प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों के उपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मानदेय के रूप में ली गई राशि की वसूली करना है।
उक्त कार्रवाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मली के पत्राक 114 दिनाक 17 मार्च 2015 को भेजे गए फर्जी शिक्षकों की सूची पर की जा रही है। विभाग द्वारा प्राप्त फर्जी शिक्षकों की सूची के टीईटी उत्तीर्ण सीडी से जांच की गई। जिसमें पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई मझारी अंतर्गत 13 नियोजित शिक्षक, पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई दिघिया अंतर्गत 02 नियोजित शिक्षक का टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई बेला सिंगार मोती अंतर्गत 1 शिक्षिका का एसटीईटी प्रमाणपत्र फर्जी है, जो प्रारंभिक शिक्षक नियोजन हेतु अमान्य है। ऐसे शिक्षकों के विरूद्ध बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन एवं सेवा सत्र नियमावली 2012 के कंडिका-14 एवं संशोधित नियमावली-2014 में अंकित प्रावधान तथा जिला पदाधिकारी सुपौल के ज्ञापाक 71-1 दिनाक 13.03.2015 के निर्देशानुसार संबंधित नियोजन ईकाई के सचिव को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश प्राप्त है। प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग बिहार पटना के पत्राक 540 दिनाक 19 मई 2015 के निर्देशानुसार कानूनी कार्रवाई एवं पब्लिक डिमाड रिकवरी एक्ट में मानदेय के रूप में ली गई राशि की वसूली कर प्रतिवेदन समर्पित करना है। बावजूद 10 दिन बीतने उपरान्त भी संबंधित नियोजन इकाई के सचिव द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पूछने पर पंचायत सचिव फुलेश्वर प्रसाद सिंह, उपेन्द्र राम, सुभाष झा
ने बताया कि फर्जी नियुक्त शिक्षकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये नियोजन इकाई के सदस्यों की अतिशीघ्र बैठक बुलायी जायेगी और बैठक में ही कार्रवाई करने का निर्णय लिया जायेगा। तत्पश्चात प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news