; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

कार्रवाई के पहले शिक्षा नीति बदले सरकार : चंचल

नवादा। मगध प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष देवाश्रय कुमार चंचल ने कहा है कि राज्य सरकार पहले शिक्षा नीति में बदलाव करे फिर शिक्षकों पर कार्रवाई की बात सोचे। मैट्रिक में 60 फीसदी से कम रिजल्ट आने पर शिक्षकों पर कार्रवाई किये जाने की शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीचंचल ने कहा कि वर्तमान शिक्षा नीति न तो छात्रों के हित में है न ही समाज व शिक्षकों के हित में।

प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में कोई छात्र फेल नहीं होता। जो छात्र नवम कक्षा में आते हैं उनकों आठवीं की बेसिक जानकारी तक नहीं होती। ऐसी स्थिति में माध्यमिक कक्षाओं में सिर्फ दो वर्ष पढ़ाकर छात्र-छात्राओं को कैसे पारंगत बनाया जा सकता है। साल में छह माह शिक्षक-शिक्षिकाएं गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार स्वयं अपनी जिम्मेवारी तय करे तब कार्रवाई की बात सोचे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news