Advertisement

बजट में 'सात निश्चय' पर बल दिये जाने की हुई सराहना

खगड़िया। सूबे की सरकार ने शुक्रवार को आम बजट पेश किया। बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा है। राजनेताओं के साथ ही बुद्धिजीवियों ने बजट पर अपनी-अपनी मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी है।
विधान पार्षद सोनेलाल मेहता का कहना हुआ कि बजट काफी संतुलित है।
मुख्यमंत्री ने सात निश्चय पर ज्यादा फोकस किया है। इसे सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं, अलौली विधानसभा के राजद विधायक चंदन राम ने कहा कि आम बजट सभी वर्गो के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है। सभी के घरों में बिजली, पानी, शौचालय कि व्यवस्था पर ध्यान दिया गया है। समाज के अंतिम पायदान तक लोगों को न्याय दिलाने पर भी कार्य होगी। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भरत सिंह जोशी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पेश किया गया आम बजट छात्र विरोधी है। बिहार में छात्र-छात्राओं के अनुपात के आधार पर साढ़े चार लाख शिक्षकों की आवश्यकता है। परंतु अब तक 1.98 लाख शिक्षक ही बहाल हुए हैं। बिहार कृषि आधारित राज्य है। परंतु किसानों के हित के लिए बजट कहीं से लाभदायक नहीं है। वहीं सीपीआई के बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर सिंह ने कहा कि आमलोगों के पक्ष में यह बजट नहीं है। बिहार सरकार का बजट कार्पोरेट घराने को लाभ दिलाने वाला है। किसानों व मजदूरों को इस बजट से लाभ नहीं मिला है।
वहीं, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार मंटु ने कहा कि आम जनता के हित में यह बजट नहीं है। शिक्षकों के वेतन में दोरंगी नीति है। किसानों का फसल बर्बाद हुआ। वहीं, युवा व्यवसायी नवीन गोयनका का कहना हुआ कि बजट को व्यवसायी वर्ग उम्मीद से देख रहे थे। उस पर पानी फिर गया है। बजट में कुछ खास नहीं है। व्यवसायी अशोक सर्राफ का कहना हुआ कि सरकार का यह बजट औपचारिक है। पहले साल में एक बार टैक्स बढ़ाया जाता था। अब जब मन हुआ पेट्रोल, डीजल आदि पर टैक्स बढ़ा दिया जाता है। जबकि, अमनी मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि यह बजट काफी सराहनीय है। इससे सभी वर्गो को लाभ मिलेगा। पूर्व जिप सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय पर फोकस से जन-धन को लाभ मिलेगा। बजट में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने पर कार्य होगी। हर घर में शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली मुहैया कराई जाएगी। जबकि राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद सहनी ने कहा कि यह बजट जनहित का है। किसान मजदूर, बेरोजगार सभी वर्गो को ध्यान रखा गया है। पशु व मत्स्य संसाधन विभाग को 544.19 करोड़ का आवंटन मिला है जो सराहनीय कदम है। डा. अताउर रहमान ने कहा कि यह बजट आम लोगों के लिये काफी उपयोगी होगा। सरकार ने सभी वर्गो का समानता के साथ ध्यान रखा है।

इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवीश चंद्र ने कहा कि लोगों को लॉलीपाप दिखाने वाला बजट बनाया गया है। इससे सभी वर्गो को लाभ नहीं होगा।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Blogger templates