भागलपुर ' वरीय संवाददाता जिले में चार वर्षीय बीएड की पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी। इसे शुरू होने से न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निकलते हैं, बल्कि छात्रों की पढ़ाई में एक साल की बचत भी होती है। भागलपुर में 15 कॉलेजों में बीएड की पढ़ाई होती है, लेकिन सभी जगहों पर दो वर्षीय बीएड की पढ़ाई होती है। दो कालेजों में एमएड की पढ़ाई भी शुरू हो गई है।