; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

प्रभारी शिक्षक एवं सहायक शिक्षक फिल्मी स्टाइल में भीड़े, बच्चे बने तमाशबीन

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में बीआरसी मशरक के मनमानी व लापरवाही के चलते उत्तक्रमित मध्य विद्यालय सोनौली उर्दू गुरूवार को बर्चस्व के लड़ाई में अखाड़ा बनते बनते बच गया।
और मामला मशरक थाना में पहुंच गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद को लेकर तथा शिक्षण ब्यवस्था बिगड़ने की बात पर प्रभारी प्रधानाध्यापक म. इरशाद खान एवं प्रखंड शिक्षक क्यूम अहमद फिल्मी स्टाइल में देखते ही देखते उलझ गए। मामला और तब तुल पकड़ा जब दोनों शिक्षकों ने तू तू मैं मैं करते हुए अपने अपने हाथ में कुर्सी उठा एक दूसरे पर चलाने को दिखे। लेकिन विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। प्रभारी प्रधानाध्यापक म. इरशाद खान ने मशरक थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें विद्यालय के शिक्षक क्यूम अहमद पर कई आरोप लगाया है। आवेदन में कहा कि मशरक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पत्रांक 411, दिनांक 10.11.2018 को विद्यालय के प्रभार देने का आदेश दिया था। लेकिन फिर मशरक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पत्रांक- 433 , दिनांक 04.12.2018 में मो. इरशाद खान को ही विद्यालय में पूर्वत प्रभार में रहने का आदेश दे दिया। विद्यालय में प्रभार लेने व न देने का मामला अब तू पकड़ता जा रहा है। यह मामला मशरक थाना में दिए आवेदन में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. इरशाद खान ने कहा कि विद्यालय में कुछ अनहोनी कभी भी हो सकता है। मुझसे एमडीएम, पोशाक, छात्रवृत्ति में हमेशा रिश्वत मांगा जाता है। तथा नहीं देने पर हमेशा पठन-पाठन बाधित किया जाता है। आवेदन में कहा कि क्यूम अहमद शिक्षक एमडीएम में धर्मासती (गंडामन) जैसा  कांड करने का हमेशा धमकी दे रहे हैं। मैंने इसकी सूचना बहुत पहले उच्च पदाधिकारियों के पास पहुंचा दिया है। आज विद्यालय में भी मेरे साथ बदसलुकी किया गया है। तब यह मामला मशरक थाना में दिया गया है। इसके बाद भी मशरक बीआरसी इस मामले में चुपी साधे बैठा है।

UPTET news