; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2018: कॉपी चेक करने से पहले टीचरों को दी जाएगी ट्रेनिंग

बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर की परीक्षा और मूल्यांकन को देखते हुए इस बार विषयवार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए विषयवार शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है।

बिहार राज्य परियोजना परिषद की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को उनके विषय की जानकारी दी जायेगी। विज्ञान का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है और यह 12 जनवरी तक चलेगा। सामाजिक विज्ञान का 10 से 14 जनवरी तक प्रशिक्षण चलेगा। इसके अलावा हिन्दी भाषा का प्रशिक्षण भी 10 से 14 जनवरी तक चलेगा। डीईओ पटना ज्योति कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ाने के तरीके के अलावा मूल्यांकन की जानकारी शिक्षकों को दी जायेगी।

प्राचार्य का प्रशिक्षण आज से: बिहार राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा विद्यालय नेतृत्व और क्षमता विकास पर प्राचार्यों का प्रशिक्षण 10 से 19 जनवरी तक आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलवारी शरीफ में होगा।

UPTET news