; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक की कमी के बावजूद चल रहा प्रतिनियोजन का खेल

खगड़िया। विभागीय उदासीनता व अधिकारियों की लापरवाही के कारण गोगरी में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है, जिसका उदाहरण मध्य विद्यालय राटन है। यहां शिक्षकों की कमी के कारण पठन- पाठन पर गहरा असर पर रहा है।


जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय राटन में वर्ग एक से आठ तक में कुल 539 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जिनके पठन- पाठन के लिए वर्तमान में प्रधानाध्यापक सहित कुल पांच शिक्षक हैं। मतलब सौ छात्रों पर एक शिक्षक। जबकि विभागीय नियमानुसार 30-40 छात्र पर एक शिक्षक होना चाहिए। वैसे यहां कुल आठ शिक्षक नियुक्त हैं। जिसमें एक महिला शिक्षक मातृत्व अवकाश पर है, तो एक शिक्षक दो वर्षीय डायस प्रशिक्षण में हैं। वहीं एक शिक्षक विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे प्रखंड सदर प्रखंड खगड़िया में प्रतिनियोजन पर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय में शिक्षक की कमी रहने के बावजूद अधिकारी यहां से शिक्षक का प्रतिनियोजन कैसे कर दिए। इधर, प्रधानाध्यापक प्रभाष कुमार के अनुसार शिक्षक की कमी के कारण विद्यालय संचालन में काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर अधिकारी को अवगत कराया गया है। वहीं बीइओ हरेंद्र रजक ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शिक्षक के प्रतिनियोजन के सवाल पर कहा कि उनके द्वारा प्रतिनियोजन नहीं किया गया है। इस बावत जानकारी लेंगे।

UPTET news