; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर 28 को प्रमंडल पर शिक्षक संघ करेगा जोरदार प्रदर्शन

भागलपुर। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ 28 जनवरी को प्रमंडल मुख्यालय पर पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगा। यह निर्णय मंगलवार को संघ भवन में हुई प्रमंडलीय शाखा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद राय कर रहे थे।
जबकि संचालन की जिम्मेदारी सचिव अशोक कुमार यादव पर थी। अध्यक्ष नागेश्वर ने कहा कि संघ शिक्षकों के हित में सड़क, सदन और न्यायालय तीन स्तरों पर लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हक मांग कर नहीं बल्कि लड़कर लिया जाता है। यही संघ का मकसद है। लेकिन संघर्ष की कामयाबी हमारी एकता पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को संघ के सदस्य प्रमंडल मुख्यालय पर अपनी मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे।
जिला सचिव सत्यजीत कुमार व रामेश्वर ने कहा कि शिक्षकों को अपने हक के लिए उग्र आंदोलन को तैयार रहने की जरूरत है। राज्य संघ के निर्देश पर आगामी मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में वीक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। उपाध्यक्ष विनोद कुमार, शमीनुद्दीन व राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षकों की आकांक्षाओं की पूर्ति नहीं होने के कारण संघ पर से विश्वास उठता जा रहा है। डॉ. संजीव व जयशंकर प्रसाद ने वीक्षण कार्य के बहिष्कार का समर्थन किया।

बैठक में राजकमल, कुमार अभिषेक, योगेन्द्र, अशोक, करमचंद्र, मु. शब्बीर, हरेंद्र, नसीम, रामानंद, अब्दुस सलाम एवं सदानंद सिंह आदि उपस्थित थे।

UPTET news