; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

समान काम के लिए समान वेतन : प्रमंडल कार्यालय पर 28 को प्रदर्शन

खगड़िया। समान काम के लिए समान वेतन की सेवा शर्त लागू किए जाने की मांग को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा प्रमंडलीय मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक संघ के सदस्य लगातार प्रयासरत हैं। इसे लेकर संघ के नेता क्षेत्र भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क कर बैठक आयोजित कर राज्य संघ द्वारा आहुत धरना को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। मंगलवार को संघ के नेताओं द्वारा गोगरी में अभियान चलाकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर शिक्षकों से 28 जनवरी को प्रमंडल कार्यालय चलने का आह्वान किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सुनील कुमार मिश्र, विजय ¨सह, अशफाक खां सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

UPTET news