सिवान । दारौंदा मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में बुधवार को
समन्वयकों की बैठक बीईओ अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। बैठक में आम
पंचायत चुनाव को लेकर शिक्षकों का पूरा बायोडाटा भरने के लिए तरीके बताया
गया।
शिक्षकों को नाम, पता, ब्लड गु्रप, विधानसभा एवं लोकसभा की संख्या सहित सभी जानकारी दो प्रति में जमा करेंगे। नियमित एवं नियोजन की संख्या, संकुल एवं विद्यालयवार भी अलग- अलग संख्या देने, सभी समन्वयकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 4 मार्च तक सभी जानकारी एवं फार्म भरकर जमा प्रखंड शिक्षा कार्यालय में जमा करेंगे। इसके अलावा कई आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।
बैठक में समन्वयक जितेन्द्र कुमार सिंह, अमित रंजन, अजय कुमार साहू, कामता माझी, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, विन्ध्याचल तिवारी, त्रिलोकी प्रसाद, विनय कुमार, जितेन्द्र कुमार प्रभात आदि उपस्थित थे।
-------
बीडीओ ने हेल्पलाइन सेंटर किया चालू
भगवानपुर हाट (सिवान) :
पंचायत चुनाव को ले प्रशासन प्रशासनिक तैयारी में जुट गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रवि सिन्हा ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के सहयोग के लिए प्रखंड कार्यालय में मंगलवार से हेल्पलाइन सेंटर चालू कर दिया है। बीडीओ ने बताया कि यह हेल्प लाइन कार्य दिवस के दिन 10 बजे से 5 बजे तक कार्य करेगा। यह सेंटर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सहयोग करेगा। उन्होंने कहा यह सेंटर पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों द्वारा चलंत सेंटर के रूप
में कार्य करेगा।
..
पांच सहायक निर्वाची पदाधिकारी हुए तय
भगवानपुर हाट (सिवान) :
पंचायत चुनाव को शाति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रवि सिन्हा ने मंगलवार को पांच सहायक निर्वाची पदाधिकारी तैनात किया है। उन्होंने बताया कि सहायक निर्वाची पदाधिकारियों में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रिजवानुल हक एवं जितेंद्र कुमार चौरसिया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार माझी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार को बनाया गया है।
निवर्तमान होने को मजबूर होंगे कई जनप्रतिनिधि
भगवानपुर हाट (सिवान) :
पंचायत चुनाव के लिए लागू आरक्षण रोस्टर के प्रभाव में कई मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, वार्ड एव पंच इस बार का चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे। रोस्टर लागू होने के साथ ही ेये वर्तमान से निवर्तमान की सूची में आने की ओर बढ़ गए हैं।
भगवानपुर हाट प्रखंड में 20 पंचायत हैं, जिसमें 20 मुखिया, 20 सरपंच, 28 बीडीसी, 3 जिला पार्षद, 280 वार्ड सदस्य एवं 280 पंचों
का पद है। नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार महम्मदा पंचायत महिला के लिए आरक्षित हो गया है। यह पूर्व में सामान्य था। सरायपड़ौली अनुसूचित जाति महिला था जो इस बार अनारक्षित कोटि में आ गया है। खेढ़वा पंचायत की भी रूपरेखा बदल गई है। यहां का मुखिया पद सामान्य कोटि से निकल कर इस बार महिला के लिए आरक्षित हो गया है। बनसोही पंचायत की भी हूबहू यही हालात है। बड़कागाव में भी बदलाव हुआ है। इस बार सामान्य महिला से निकल अनारक्षित कोटि में आ गया है। बिठुना पंचायत पूर्ववत स्थिति में है, दो दिग्ग्जों की प्रतिष्ठा वाली पंचायत मोरा खास में इस बार दोनों दिग्गज लड़ाई से पहले ही मैदान से बाहर हो गए हैं। यह पंचायत इस बार सामान्य कोटि से निकल कर पिछड़ा वर्ग कोटि में चला गया है। शकरपुर सामान्य से सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इस बार मिरजुमला को अनुसूचित जाति कोटि से निजात मिल गई है। यह पिछड़ा वर्ग महिला हो गया है। कौड़िया इस बार बदल कर अनुसूचित जाति महिला हो गया है। भीखमपुर अनारक्षित से निकल कर अनारक्षित महिला हो गया है। जहां लोग अपनी पत्िनयों एवं माता को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।
ब्रह्मास्थान एवं सहसरांव अनारक्षित महिला से निकल अनारक्षित हो गया है। बलहांएराजी सामान्य से निकल कर अनारक्षित महिला के श्रेणी में आ गया है। । गोपालपुर पंचायत पंचायत की इस बार सूरत ही बदल गई है।
इस बार यह पंचायत सामान्य महिला से अनुसूचित जाति के कोटि में चला गया है, जिससे यहां नए ढंग से चुनाव की तैयारी चल रही है। बिलासपुर
सामान्य महिला के बदले इस बार पिछड़ा वर्ग महिला हो गया है। उतरी साघर सुल्तानपुर अनारक्षित महिला के बदले सामान्य हो गया है। वहीं बड़े भाग्यशाली रहे दक्षिण साघर सुल्तानपुर पंचायत इस बार भी अनारक्षित के ही कोटि में रह गया है, जिससे इस बार का भी चुनाव इस पंचायत में चीर प्रतिद्वंद्वियों के बीच ही होने की सम्भावना है। प्रखंड का सोंधानी पंचायत क्रमाक में आखिरी नम्बर पर है। यह पंचायत अति पिछड़ा महिला के हाथ से निकल अनारक्षित महिला के कोटि में चला गया है। 20 में मात्र दो ही पंचायत बिठुना एवं दक्षिण साघर सुल्तानपुर है जो अपने पूर्व के वजूद पर इस बार भी बरकरार है। अन्य 18 पंचायतों में नए मुखिया एवं सरपंच के सिर पर ताज बंधेगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC