बिहार में 90 हजार शिक्षकों (90000 Bihar Primary Teacher Recruitment)
की चल रही भर्ती में हाईकोर्ट (Patna High Court) के आदेश के बाद भले ही
नियोजन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी आवेदन
प्रक्रिया जारी है। सरकार ने अभी आवेदन प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश
नहीं जारी किया है। बता दें, बिहार में शिक्षकों की भर्ती (90000 Bihar
Primary Teacher Recruitment) की खातिर चल रही भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों
ने भी दावा किया है। इस भर्ती में शामिल होने को लेकर हाईकोर्ट (Patna High
Court) में याचिका भी दाखिल की है। हाईकोर्ट (Patna High Court) ने इस
भर्ती को अभी फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। हाईकोर्ट (Patna High
Court) के आदेश पर शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना भी
जारी कर दी है, लेकिन इसके बाद भी अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
हर काम में फिट हैं शिक्षक , मैडम को चाहिए गिफ्ट , जान का खतरा है या दिखावा , शिक्षक भर्ती को लगा कोरोना संक्रमण
हर काम में फिट हैं शिक्षक
हमारे देश में शिक्षकों को भगवान से भी ऊपर दर्जा दिया गया है। वे सिर्फ बच्चों में संस्कार ही नहीं भरते बल्कि हर वो काम में भी आगे रहते हैं, जिन्हें कोई नहीं कर सकता। अब आप कोरोना काल में ही देखिए, कोरोना
हमारे देश में शिक्षकों को भगवान से भी ऊपर दर्जा दिया गया है। वे सिर्फ बच्चों में संस्कार ही नहीं भरते बल्कि हर वो काम में भी आगे रहते हैं, जिन्हें कोई नहीं कर सकता। अब आप कोरोना काल में ही देखिए, कोरोना
शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा किसी अन्य काम में न लगाएं अधिकारी: जगरनाथ महतो
बोकारो: झारखंड के
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने साफतौर पर ऐलान कर दिया है कि, शिक्षकों को
किसी अन्य कामों में न लगाया जाए. मंत्री ने कहा है कि, शिक्षकों से केवल
विद्यालय में पढ़ाई को छोड़कर कोई अन्य काम न कराएं अधिकारी. मंत्री ने कहा
कि, बालू की अवैध ढुलाई को रोकना शिक्षकों का काम नहीं है.
ग्यारह दिन में 31 हजार से अधिक बच्चों का हुआ नामांकन
रोहतास। एक जुलाई से जिले में शुरू विशेष नामांकन पखवारा अभियान के
समाप्त होने में चार दिन और शेष रह गया है। बीते 11 दिन के अभियान में 31
हजार से अधिक बच्चों का नामांकन जिले में किया गया है। जिसमें गांव में
पूर्व रह रहे अनामांकित बच्चों की संख्या 25 हजार है। जबकि हर साल विभाग की
ओर से एक अप्रैल से 30 सितंबर तक नामांकन कार्य किया जाता है। बावजूद एक
बड़ी तादाद में बच्चों को स्कूल से दूर रहने की बात सामने आई है।
प्रारंभिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत शिक्षक की नौकरी हेतु आवेदन , जनता दरबार में नहीं पहुंचे लाेग
करपी. प्रारंभिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत
शिक्षक की नौकरी हेतु आवेदन देने के लिए दूसरे जिलों से भी काफी संख्या में
अभ्यर्थी करपी प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं। तथा करपी प्रखंड कार्यालय
में बनाए गए काउंटरों पर अपना आवेदन पत्र जमा कर रहे हैंl नियोजन प्रक्रिया
में प्रतिनियुक्त शिक्षक धर्मवीर कुमार ने बताया कि आरा, पटना, वैशाली
समेत अन्य कई जिलों के अभ्यर्थी शिक्षक पद पर बहाल होने के लिए अपना आवेदन
पत्र जमा कर रहे हैं।
सख्ती / ससमय वेतन भुगतान के लिए लाई गई सीएफएमएस प्रणाली गड़बड़ी के बिंदुओं को चिह्नित कर निदान का रास्ता दिखाया
दरभंगा. शिक्षक एवं कर्मियाें के वेतन भुगतान के लिए
सीएफएमएस प्रणाली का सहारा लेने के बाद भी वेतन भुगतान की दिक्कतें जारी
है। प्रत्येक महीने की 5 तारीख को वेतन भुगतान कराने की सभी कोशिश नाकाम
रही है। अब शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह ने जिला शिक्षा
पदाधिकारी को सीएफएमएस प्रणाली में की गई इंट्री की गलतियों को सुधारने का
आदेश दिया है। साथ ही वेतन भुगतान में होने वाले विलंब के कारणों को
रेखांकित भी किया है। शिक्षक एवं कर्मियों काे समय पर वेतन एवं अन्य
भुगतानों की प्रक्रिया को सरल करने के लिए पहले व्ययन एवं लेखा
पदाधिकारियों की संख्या सीमित की गई थी। इसके बाद साल 2019-20 में वेतन
भुगतान के लिए सीएफएमएस प्रणाली को अपनाया गया।
हाई स्कूल एवं प्लस टू स्कूलों के शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया छठी बार टाली गई , प्रारंभिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया भी खींच रही लंबी
लखीसराय. हाई स्कूल एवं प्लस टू स्कूलों के शिक्षक
नियोजन की प्रक्रिया छठी बार टाली गई है। निर्धारित तिथि के मुताबिक 10 एवं
11 जुलाई को चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। शिक्षा विभाग
ने फिर से नई तारीखें निर्धारित की है। छठे चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया
नवंबर 2019 में ही पूरा किया जाना था। विभाग द्वारा लगातार इसकी तारीखें
बढ़ाती गई।
प्रारंभिक शिक्षकों का लगभग चार माह का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग
पिपरिया. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के
जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन ने राज्य सरकार से लखीसराय जिले के प्रारंभिक
शिक्षकों का लगभग चार माह का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की
है।
हालात / प्रमोशन में देरी से राज्य के 150 शिक्षक नहीं कर पाए वीसी पद के लिए आवेदन, कई 2026 में होंगे दावेदार
भागलपुर. प्रमोशन में देरी के कारण टीएमबीयू के 50 से
अधिक शिक्षकों सहित राज्यभर के डेढ़ सौ से ज्यादा प्रोफेसर नियमित वीसी की
नियुक्ति के लिए दावेदारी नहीं कर सके। प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन में देरी
के कारण ये प्रोफेसर के रूप में 10 वर्ष के अनुभव की योग्यता हासिल नहीं
कर सके। हालांकि देरी से प्रमोशन के बावजूद विश्वविद्यालयों ने इनके
प्रमोशन को पिछली तिथियों से प्रभावी करार दिया है। जैसे किसी शिक्षक का
प्रमोशन 2004 या 2005 में होना था लेकिन देरी कारण इसकी प्रक्रिया 2013 में
पूरी हुई ताे प्रमोशन को 2004 या 2005 से ही प्रभावी माना जाएगा।
शिक्षकों को नहीं मिली है निष्ठा प्रशिक्षण की राशि
प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण को हुए छह महीने बीत
चुके हैं लेकिन अबतक उन्हें प्रशिक्षण भत्ता नहीं दिया गया है। इससे
शिक्षकों में विभाग की प्रति आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक लगातार विभाग का
चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें भत्ता तो दूर, कोई आश्वासन नहीं मिल रहा
है।
शिक्षकों को नहीं मिली है निष्ठा प्रशिक्षण की राशि
प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण को हुए छह महीने बीत
चुके हैं लेकिन अबतक उन्हें प्रशिक्षण भत्ता नहीं दिया गया है। इससे
शिक्षकों में विभाग की प्रति आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक लगातार विभाग का
चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें भत्ता तो दूर, कोई आश्वासन नहीं मिल रहा
है।
शिक्षक नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रवेश महतो के
नेतृत्व में सचिव अमित कुमार कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम व कोषाध्यक्ष
मनोज कुमार साह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर को एक ज्ञापन देकर
कोरोना वारियर्स के रूप में अपना कर्तव्य निर्वहन करने वाले शिक्षकों के
लिए क्षतिपूर्ति अवकाश व अल्पाहार तथा भोजन के लिए तीन सौ पचास रुपये
भुगतान करने की मांग की।
अतिथि शिक्षकों ने रखी समस्या
सासाराम। एक संवाददाता
अतिथि शिक्षक संघ के शिक्षकों ने नए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार से मुलाकात की। जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों ने अपनी समस्याएं भी बतायी।
अतिथि शिक्षक संघ के शिक्षकों ने नए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार से मुलाकात की। जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों ने अपनी समस्याएं भी बतायी।
Good News : भागलपुर सहित राज्य भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 287 सहायक प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति, जानिए प्रक्रिया
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर सहित राज्य भर के राजकीय
इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब शिक्षकों का टोटा नहीं रहेगा। बिहार लोक सेवा
आयोग ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए 287 सहायक प्राध्यापकों की
नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। आयोग के संयुक्त सचिव
सह परीक्षा नियंत्रक ने इस आशय का विज्ञापन भी गुरुवार को जारी कर दिया है।
उक्त पद के लिए योग्य अभ्यर्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन एवं निबंधित डाक द्वारा
24 अगस्त तक आवेदन जमा कर पाएंगे।
शिक्षक नियोजन का एक बार फिर बदला शिड्यूल
माध्यमिक शिक्षक नियोजन का शिड्यूल फिर बदल गया। अब 22 से 25 जुलाई तक
नियोजन पत्र वितरण होगा। आगामी 17 जुलाई तक अनुमोदित मेधा सूची व रोस्टर
बिंदु के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विद्यालयवार व विषयवार रिक्ति
का जिला के एनआईसी की वेबसाइट पर डाला जाएगा।
वर्तमान सरकार शिक्षकों के समान काम समान वेतन की मांग को मान ले अन्यथा शिक्षक अपनी ताकत का एहसास उन्हें कराएगा
सूर्यगढ़ा. समान काम समान वेतन की लड़ाई को मजबूत करने व
शिक्षकों के सम्मान के लिए बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के
राज्याध्यक्ष आनंद किशोर कोसी स्तानक क्षेत्र से सरकार के खिलाफ मैदान में
उतरेंगे। जिसको लेकर शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के सूर्यगढ़ा, कजरा,
मेदनीचौकी क्षेत्र के विभिन्न सीआरसी अतर्गत शिक्षकों सहित स्नातक वोटरों
से मुलाकात की एवं आगामी कोसी स्नातक क्षेत्र से उम्मीदवार होने एवं वोट
देने की अपील की।
बिहार राज्य नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक
प्रखंड मुख्यालय के कन्या मिडिल स्कूल, दिघरी, रामपुर खाबा, देवघरा
माणिकपुर आदि संकुल केन्द्रों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक प्रदेश
अध्यक्ष आनंद कौशल की विशंष उपस्थिति में हुई। प्रखंड इकाई के राज्य
प्रतिनिधि वरूण कुमार की अगुवाई में इन गांवो के संकुल केन्द्रों में बैठक
की गई। श्री कुमार के साथ संकुल
55 शिक्षकों का वेतन स्थगित
जनगणना कार्य को सफल बनाने को लेकर प्रगणक के रूप में चयनित चकिया प्रखंड
क्षेत्र के 55 शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा व्यक्तिगत सूचना उपलब्ध नहीं
कराये जाने को लेकर बीडीओ मोहम्मद कयूम ने सभी
ऑनलाइन पढ़ाई से पहले बनाएं तकनीकी प्रश्नों की सूची
मुजफ्फरपुर : कंप्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पाठ्यक्रम
शुरू करने से पहले अपने शिक्षकों से दो-तीन प्रकार की तकनीकी जानकारी पहले
से ले लेनी चाहिए अन्यथा बीच में उनकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। कंप्यूटर
साइंस की पढ़ाई करने से पहले सर्व प्रथम इंटरनेट की कनेक्टिविटी को पूरी
तरह समझ लेनी
बीआरसी में तीन शिक्षकों से लिया गया जुर्माना
प्रखंड में शुक्रवार को टारी और रघुनाथपुर बाजार के दो दर्जन लोगों से
मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लिया गया। जेएसएस श्रीधर पांडेय के नेतृत्व
में इस चेकिंग अभियान में बीआरसी में तीन शिक्षक बिना मास्क के पकड़े गए।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)