संवाद सूत्र, मुंगेर: जिले में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शिक्षा
विभाग द्वारा प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 एवं 5 से 8 तक के लिए
शिक्षक नियोजन के आवदेन करने की तिथि बढ़ा दी है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
पटना में जलजमाव के चलते बीपीएससी परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग
पूरे बिहार और राजधानी पटना में मूसलाधार
बारिश और उसके बाद भारी जलजमाव के चलते परीक्षार्थी 15 अक्टूबर को होने
वाले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे
बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अनुमानत: इस परीक्षा में चार लाख साढ़े ग्यारह
हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, ऐसे में उन्हें परीक्षा केंद्र खोजने और
वहां तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
शिक्षक नियोजन के तहत आवेदकों द्वारा फाॅर्म भरने का काम जोरों पर
सहरसा बिहार::-सहरसा जिले के सलखुआ प्रखण्ड में शिक्षक
नियोजन के तहत आवेदकों द्वारा स्वयं फाॅर्म करने का काम जोरों पर है।
शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया की प्रखंड नियोजन इकाई के अंतर्गत विभिन्न
विषयों के रिक्ति के आलोक में पंचायत समिति सभागार में आवेदन लेने हेतु 5
काउंटर की व्यवस्था की गई है।
रोस्टर के अभाव में नहीं हुआ शिक्षक नियोजन सूचना का प्रकाशन
गोपालगंज : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को
भरे जाने का कार्य शिक्षा विभाग की मनमानी में फंस गया है। विभाग की ओर से
निर्धारित अवधि के अंदर रोस्टर का प्रकाशन नहीं होने के कारण गुरुवार को
नियोजन इकाईयों में सूचना का प्रकाशन नहीं हो सका। ऐसे में शिक्षक पद के पर
आवेदन करने की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ी, जानिए
भागलपुर [जेएनएन]। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शिक्षक
नियोजन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नौ नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक थी।
धोरैया के 19 पंचायतों में 149 शिक्षकों का होगा नियोजन
बांका। प्रखंड के 19 पंचायतों में एक-एक शिक्षकों का नियोजन होगा। इसके
लिए नौ नवम्बर तक पंचायतों में आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए सभी 19 पंचायतों
में आवेदन लेने के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है।
20 पंचायत वाले धोरैया प्रखंड के एक पंचायत सिझत बलियास पंचायत को छोड़ 19 पंचायतों में सामान्य वर्ग के कुल 99 पद रिक्त है। जबकि उर्दू के 50 पद पर भी नियोजन होनी है।
20 पंचायत वाले धोरैया प्रखंड के एक पंचायत सिझत बलियास पंचायत को छोड़ 19 पंचायतों में सामान्य वर्ग के कुल 99 पद रिक्त है। जबकि उर्दू के 50 पद पर भी नियोजन होनी है।
पंचायतों में शिक्षक नियोजन का नहीं लिया जा रहा आवेदन
गढ़पुरा, बेगूसराय। पंचायत एवं प्रखंड में शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन
लेने की तिथि 18 सितंबर से 17 अक्टूबर है। परंतु, अब तक पंचायतों में आवेदन
लेने के लिए किसी भी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। जिससे आवेदक
पंचायत भवन पर आकर लौट रहे हैं।
रजौन में 120 पदों के लिए 1390 आवेदन हुए जमा
बांका। प्रखंड और पंचायत शिक्षक नियोजन को लेकर आवेदन 18 सितंबर तक लिया
जाएगा। इसके लिए बीआरसी परिसर में बीआरपी संजय कुमार झा व भवानी शंकर,
वशिष्ठ चंद्र नंदी को प्रतिनियुक्त किया है। प्रखंड शिक्षक पद के लिए 77
रिक्त पदों पर अब तक 717 एवं वर्ग कक्षा षष्ठ से लेकर अष्टम तक 43 के लिए
673 आवेदन जमा हुआ है।
शिक्षक नियोजन के लिए जमा हुए 872 आवेदन
बांका। प्रखंड संसाधन केंद्र में कक्षा एक से पांच तक एवं कक्षा छह से
आठ तक के लिए दो अलग-अलग काउंटरों पर अब तक कुल 872 आवेदन जमा हुआ है।
शिक्षक नियोजन से हटा ग्रहण, अभ्यर्थियों से लिया जा रहा आवेदन
-विभाग द्वारा नियोजन इकाई को उपलब्ध करा दी गई कोटिवार रिक्ति
-छठे चरण के तहत जिले में कुल 2286 पदों पर किया जाना है नियोजन
-छठे चरण के तहत जिले में कुल 2286 पदों पर किया जाना है नियोजन
हाईस्कूल व प्लस-टू स्कूलों में नियोजन के लिए मेधा सूची तैयार 17 अक्टूबर से 4 नवंबर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण होगा
एजुकेशन रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
नगर क्षेत्र में शिक्षक नियोजन को लेकर हाईस्कूल और प्लस-टू स्कूलों के लिए शुक्रवार को औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है। इसे एनआईसी के वेबसाइट पर भी डाला गया है।
नगर क्षेत्र में शिक्षक नियोजन को लेकर हाईस्कूल और प्लस-टू स्कूलों के लिए शुक्रवार को औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है। इसे एनआईसी के वेबसाइट पर भी डाला गया है।
डिप्टेशन के नाम पर फरार रहते हैं शिक्षक
गढ़पुरा,बेगूसराय। गढ़पुरा प्रखंड परिसर में शिक्षक नियोजन कार्य को ले
पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर
में लगाए गए कैम्प में मात्र दो काउंटर पर ही आवेदन लिया जा रहा था शेष
शिक्षक कहां रहते हैं इसका कोई अता- पता नहीं चल पाता है।
पुरैनी में 105 शिक्षकों का होगा नियोजन
मधेपुरा। शिक्षक नियोजन की जारी प्रक्रिया के दौरान पुरैनी प्रखंड क्षेत्र
में इस बार वर्ग एक से आठ में कुल 105 शिक्षकों का नियोजन किया जायेगा।इसके
लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में आवेदन जमा कराया जा रहा है।
2012 की रिक्ति पर होगी शिक्षकों की बहाली, रोस्टर जारी
बक्सर : जिले में शिक्षकों की बहाली के लिए रिक्ति और रोस्टर को लेकर चल
रही जिच समाप्त हो गई है। शनिवार को विभाग ने विषय एवं कोटि के अनुसार
रिक्ति जारी कर दिया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रामेश्वर सिंह कहते
हैं, इसका प्रकाशन जिले की अधिकारिक साइट पर भी कर दिया गया है।
झारखंड और यूपी के लोग भी बनेंगे सरकारी स्कूलों में शिक्षक
मुजफ्फरपुर : सरकारी स्कूल में झारखंड व
यूपी के लोग भी पढ़ायेंगे. शिक्षक नियोजन में दूसरे प्रदेशों से सैकड़ों
आवेदन आये हैं. इनमें सबसे ज्यादा झारखंड व उत्तर प्रदेश से है. इसके अलावा
पश्चिम बंगाल से भी बांग्ला शिक्षकों के लिए आवेदन आया है.
बिना शिक्षा पदाधिकारी के चल रहा तीन प्रखंड
जिले के नरहट, रजौली तथा मेसकौर प्रखंड में बीते एक पखवारा से कोई भी बीइओ
ने योगदान नहीं किया है। नरहट बीइओ विद्यानंद ठाकुर 30 सितंबर 19 को
सेवानिवृत्त हो गए। वे नरहट के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी थे साथ ही साथ
मेसकौर तथा रजौली के अतिरिक्त प्रभार में थे।
प्रखण्ड में विभिन्न विषयों के 12 शिक्षकों का पद खाली
प्रखण्ड में विभिन्न विषयों के 12 शिक्षकों का पद खाली है। सूबे की सरकार
द्वारा शिक्षक भर्ती की घोषणा किए जाने के बाद अब तक 217 आवेदन जमा हो चुके
हैं।
मेधा सूची में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ के 166 पदों पर 5 आवेदक
एजुकेशन रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर जिला परिषद क्षेत्र के तहत हाई
स्कूल और प्लस टू स्कूलों में छठे चरण के तहत होने वाले शिक्षक नियोजन
प्रक्रिया में सोमवार को औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई। साइंस विषयों
में रिक्तियों की तुलना में आवेदन नगण्य हैं।
पात्रता के फेर में फंसे देश के करीब 12 लाख अप्रशिक्षित शिक्षक, बिहार से हुई विवाद की शुरूआत
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। देश के करीब बारह लाख
अप्रशिक्षित शिक्षकों ने तय समय में नया प्रशिक्षण पूरा करके भले ही अपनी
मौजूदा नौकरी को जाने से बचा लिया है, लेकिन भविष्य की उनकी राहें फिलहाल
बंद है। वजह एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) की स्कूलों में
पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर वह अर्हता नियम है, जिसके तहत दो साल का
डीईएलएड ( डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन) करने वाले ही इसके पात्र है।
आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2019 की पूरी जानकारी । Army Public School teacher recruitment admit card 2019
देश भर के 137 आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती आठ हजार से अधिक पदों पर की जाएगी। शिक्षक भर्तीं के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। अब हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)