; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

प्रेम प्रसंग में शिक्षक के साथ फरार छात्रा बरामद

नावानगर। स्थानीय पुलिस ने नावानगर बाजार से प्रेम - प्रसंग में शिक्षक के साथ फरार छात्रा को बरामद किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रुपसगर गांव निवासी छात्रा के पिता ने विगत 1 जुलाई को तुरांव गांव के शिक्षक को नामजद करते हुए अपने पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि छात्रा को ट्यूशन पढ़ाते - पढ़ाते शिक्षक उसे प्रेम जल में फंसा लिया। इसके बाद शादी की नीयत से उसे भगाकर फरार हो गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही छात्रा की बरामदगी को लेकर नावानगर पुलिस हाथ-पैर मार रही थी।

मंगलवार को पुलिस को पता चला की छात्रा अपने प्रेमी के साथ नावानगर बाजार मे देखी गई है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से छात्रा व उसके प्रेमी शिक्षक को धर दबोचा। पुलिस ने छात्रा को न 164 का बयान दर्ज कराने के लिये न्यायालय में प्रस्तुत किया है। वहीं, गिरफ्तार प्रेमी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

UPTET news