; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

टेट पास युवाओं ने धरना देकर मांगी नौकरी

बांका। अपने नियोजन की मांग को लेकर जिले भर के बीटेट-सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने समाहरणालय द्वार पर शनिवार को धरना दिया। धरना कार्यक्रम में सभी अभ्यर्थियों ने सरकार पर जमकर हमला बोला।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते कहा कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय में लंबित समान काम समान वेतन का फैसला आने की आड़ में शिक्षक बहाली को ठंडे बस्ते में डाल कर सभी अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकार को अविलंब हम अभ्यर्थियों को बहाल करना होगा। अगर समय रहते सूबे की सरकार इस ओर ध्यान नहीं देगी तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। वहीं जिला महासचिव रंजन कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर बच्चों की शिक्षा का बंटाधार कर रही है। आरटीआइ रिपोर्ट के मुताबिक वर्ग एक से आठ तक प्रारंभिक विद्यालय में करीब एक लाख 80 हजार शिक्षकों का पद रिक्त है। सचिव इंदू भूषण ने धरना पर कहा कि हम अभ्यर्थी शिक्षक होने की सभी पात्रता रखते हैं। बावजूद सरकार सिर्फ कोरा आश्वासन दे रही है। जिसका खामियाजा आगामी लोक सभा चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा। मौके पर जिला संयोजक चंदन गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मुकेश कुमार, प्रवक्ता गंगाराम पंडित, राजबल्लभ, प्रभाष, नीलू कुमार, शिव कुमार, प्रियंका कुमारी, सारिका कुमारी, संजीव कुमार, दिव्या कुमारी, मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे।

UPTET news