; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

फर्जी कागजातों पर शिक्षक बने 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इमामगंज| निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने फर्जी कागजातों पर शिक्षक बने 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में फर्जी कागजातों के आधार पर ये शिक्षक बने हैं।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को एक शिक्षिका सहित दो लोगों को विद्यालय से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध मे एसआई मुरारी पासवान ने बताया कि पटना से आए निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने फर्जी दस्तावेज देकर शिक्षक के पद पर नौकरी कर रहे 18 लोगों पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करवाया था। प्राथमिकी दर्ज होते ही प्रखंड के मध्य विद्यालय झिकटीया कला से मधेश्वर प्रसाद एवं संयोगिता कुमारी को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। शेष अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों मे शिक्षकों की गिरफ्तारी करने के लिए गई थी। 

UPTET news