आरा। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षकों को नियोजित करने के मामले में
चल रहे जांच के रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की कलई खुलने पर संबंधित शिक्षकों व
नियोजन इकाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जांच के बाद कुल आठ प्रखंड शिक्षकों तथा प्रखंड नियोजन इकाई के तात्कालिक अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख, सदस्य सचिव सह बीडीओ व नियोजन इकाई से जुड़े अन्य सदस्यों के खिलाफ जांचकर्ता निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक ईश्वर प्रसाद ने बड़हरा थाना में एक मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 व 2014 में नियोजित प्रखंड शिक्षकों में आशुतोष कुमार (मवि.पकड़ी), इन्द्र कुमार निराला (मवि.सोहरा), निलकंठ नारायण ¨सह (मवि. फरना), बिरेंद्र प्रसाद ¨सह (मवि.गुंडी), राजबिहारी यादव (उत्क्रमित मवि. दुर्गटोला), अनीता देवी (उत्क्रमित मवि. नवकाटोला खवासपुर), बिन्दू कुमारी (उत्क्रमित मवि. कोल्हरामपुर) तथा संध्या कुमारी (उत्क्रमित मवि.गुंडी) के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। जिसके बाद जांच कर्ता ने दोषी शिक्षकों व तात्कालिक नियोजन इकाई के अध्यक्ष प्रमुख गीता देवी, सचिव बीडीओ निर्मल कुमार ¨सह, बीईओ मजिस्टर ¨सह व पंचायत प्रतिनिधि के एक सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।