; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

रिक्त पदों पर शिक्षक की बहाली के लिए निकाला प्रतिवाद मार्च

आरा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली करने की मांग को लेकर शनिवार को युवा दिवस के मौके पर उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा के बैनर तले अभ्यर्थियों ने रमना मैदान से एक प्रतिवाद मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली नहीं करना चाहती है। वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सारी योग्यता को पूरा करने के बावजूद सरकार टेट, सीटीईटी शिक्षकों की बहाली नहीं कर रही है। मोर्चा के प्रदेश महासचिव नीतीश पाण्डेय ने कहा कि बिहार सरकार बार-बार नियोजित शिक्षकों के मामले को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की बात कहकर बहाली में देरी करने की बात कहती है। संगठन के लोगों ने मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर विमल कुमार, अमित कुमार, विमल कुमार, रविशंकर, संजय पाण्डेय, श्यामजी कुशवाहा आदि थे।

UPTET news