; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

टीईटी व सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दिया धरना

राज्य में शिक्षक बहाली शुरू करवाने के लिए टीईटी, एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को भभुआ नगर में सड़क मार्च निकाल एक दिवसीय धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय युवा दिवस को बेरोजगार दिवस के रुप में मनाते हुए सरकार के विरुद्ध में उक्त कार्यक्रम किया। अभ्यर्थी नगर के पटेल चौक से लिच्छवी भवन तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।
इसके बाद लिच्छवी भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना में शामिल वक्ताओं ने कहा कि बिहार में ढ़ाई लाख शिक्षकों के पद रिक्त होने के बावजूद सरकार बहाली के लिए आनाकानी कर रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बहाली शुरू नहीं होती है तो अभ्यर्थी अपने परिवार एवं सगे संबंधी सहित सरकार के खिलाफ नोटा का प्रयोग करेंगे। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक रिक्त पदों को देखते हुए शीघ्र बहाली प्रारंभ करने, शिक्षक बहाली प्रक्रिया में आधार कार्ड को अनिवार्य करने, बिहार के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने, बहाली प्रक्रिया केंद्रीकृत करने, बहाली के समय अभ्यर्थियों का बायोमीेट्रिक से ¨फगर¨प्रट का मिलान करने, जिससे फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान हो सके व बहाली वर्तमान रिक्तियों के आधार पर करने की मांग शामिल है। धरना में अर्जुन ¨सह, सत्येंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार ¨सह, संजय ठाकुर, अजहरुद्दीन, ¨रकू कुमारी, निर्मला देवी, मुन्ना ¨सह, सुनील ¨सह, सुधा पांडेय, प्रियंका कुमारी, अंजू कुमारी, ज्ञानी जैल ¨सह, संतोष कुमार गुप्ता, सहित काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल थे।

UPTET news