; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अभिषेक कुमार बने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता

पटना. अभिषेक कुमार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता बनाया गया है। उनका निर्वाचन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव मंडल की बैठक में हुआ जिसे संघ की राज्य कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से पास किया।

वर्तमान में बापू स्मारक महिला उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत अभिषेक कुमार राज्य मीडिया जगत से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।
अभिषेक कुमार बिहार के वरिष्ठ एथलेटिक्स एनआईएस प्रशिक्षक हैं तथा इनका राज्य में होने वाली खेल गतिविधियों में अहम योगदान रहता है। इन्हेंउत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
इनके निर्वाचन पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय, महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, संघ के संयुक्त सचिव सुरेश राय, संघ के परीक्षा समिति के सचिव देववंश सिंह, संघ की पत्रिका प्राच्य प्रभा के प्रधान संपादक विजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव चंद्र किशोर कुमार, पटना जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने बधाई दी है।

UPTET news