; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

पदस्थापन से वंचित शिक्षक सीएम से करेंगे मुलाकात

पूर्णिया। रविवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ परिसर में पदस्थापन से वंचित प्रोन्नत शिक्षकों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अब्दुर रऊफ ने की। उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली को मनमाना करार दिया और विभाग द्वारा शिक्षकों की घोर उपेक्षा और आदासीनता की भ‌र्त्सना की।
शिक्षकों ने सवाल उठाया कि विभाग के वरीयतम पदाधिकारी क्षेत्रीय शिक्षा उपनदेशक प्रमंडल सह अपीलीय प्राधिकार द्वारा प्रोन्नति में पदास्थापन से वंचित शिक्षकों के पक्ष में आदेश निकाला लेकिन विभाग अपनी वरीय अधिकारी के फैसले का भी सम्मान नहीं कर रहा है। संघ के सचिव सत्येन्द्र कुमार सुमन ने बताया इस संबंध में पटना में जाकर वरीष्ठ अधिकारी के समक्ष मामले को उठाया गया है। बैठक में फैसला लिया गया है कि तीन मई को सभी शिक्षक मुख्यमंत्री के संभावित पूर्णिया आगमन के दौरान इस मामले को रखेंगे। अगर तीन मई तक कोई फैसला नहीं आया तो चार मई से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

UPTET news