मधुबनी। हड़ताली नियोजित शिक्षक मजदूर दिवस के अवसर पर सरकार के अड़िएल रवैया
के खिलाफ तथा अपनी मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय में एक मई को सड़क
पर झाड़ू लगाएंगे। झाड़ू लगाने के लिए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ
झंझारपुर इकाई से करीब दो दर्जन शिक्षक मधुबनी पहुंचेंगे।
इसका निर्णय रविवार को प्रखण्ड के पिपरौलिया पंचायत के मध्य विद्यालय खड़ौआ में झंझारपुर संघ की हड़ताल की समीक्षात्मक बैठक में लिया गया। समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मो. मुर्तुजा ने की। समीक्षा में यह बात खुलकर सामने आई कि प्रखण्ड के कुल 140 विद्यालयों में से 107 विद्यालय के सभी शिक्षक पूर्ण रूप से हड़ताल पर हैं तथा हड़ताल से प्रभावित विद्यालयों में बीते 19 अप्रैल से ताला लटका हुआ है। समीक्षा में यह भी स्पष्ट हुआ कि कुल नियोजित 618 शिक्षकों में से 520 नियोजित शिक्षक हड़ताल पर चल रहे हैं तथा बाकी बचे शिक्षक भी उहापोह से निकलकर हड़ताल पर जाने का मन बना चुके हैं। बहुत जल्द ही प्रखण्ड के सभी प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय के बाकी बचे नियोजित शिक्षक भी हड़ताल पर चले जाएंगे तथा पूर्णत: झंझारपुर में हड़ताल सफल होगा। संघ के सचिव राम कुमार महतो ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि जब तक बिहार सरकार सर्वोच्च न्यायालय के वह आदेश जिसमें समान काम के बदले समान वेतनमान की व्यवस्था की गई है, लागू नहीं करती है तब तक शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे। शिक्षक संघ के नेताओं ने दावा किया कि उनके प्रखण्ड में हड़ताल सफल है। इस अवसर पर मो. रियाजुद्दीन, शंकर कुमार झा, सुरेश पासवान, विजयकान्त झा, प्रशान्त मंडल, जगदीश कामति, कौशल कुमार, रमण पंडित, राजकुमार महतो, मो. इशा सदरूल हक, उमेश मुखिया, कुमारी सविता, आर्या कर्ण, राम रतन महतो, रामेश्वर मंडल, शिव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।