बिहार के शिक्षक आंदोलन के इतिहास में से एक महत्वपूर्ण आंदोलन ;सत्याग्रह /मूल्यांकन बहिष्कार गतिशील था | गौरतलब है कि यह आंदोलन वर्तमान परिस्थितियों में किसी एक मात्र संगठन की देन भर नहीं रही | TSUNSS bihar ने भी सड़कों पर अपना खून बहाकर एवं लगातार भूखे पेट रहकर अनशन करते हुए आंदोलन को गति प्रदान करने का प्रयास किया |
सभी नियोजित शिक्षकों को इस आंदोलन से बड़ी उम्मीदें पाले हुए थे | सरकार की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई थी क्योंकि वह न ही सीबीएसई मान्यताप्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों से कॉपी जांच करवा पाये, न केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक आ पाये, न जेनरेटर चलाकर रात में कॉफी जांच हो पाया और कुछ छिटपुट स्थानों को छोड़कर न ही प्राथमिक/मध्य विद्यालय के शिक्षक कॉपी जांच कर पाये | इन परिस्थितियों ने सरकार को मजबूर कर दिया था | ठीक ऐसे वक्त में हास्यास्पद वार्ता करके बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी 2015 के हड़ताल वाली गलती को दुहराने का काम किया है | साथियों याद किया जाय कि ठीक इसी तरह की परिस्थिति में 2015 में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने ऐन वक्त पर हड़ताल वापस ले लिया जिसके कारण हम सभी को एक-एक करके हड़ताल से वापस लौटना पड़ा | बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के इस फैसले से बिहार के नियोजित शिक्षकों के बीच हताशा एवं राजनैतिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है |
साथियों यह कलियुग है यहाँ पर कोई राम/कृष्ण /अल्लाह /वाहेगुरू नहीं आयेंगे | हम नियोजित शिक्षकों को अपने समस्या समाधान हेतु खुद आगे आना होगा | ये आश्चर्यजनक है कि आज भी हमारे एक महत्वपूर्ण साथी ब्रजनंदन शर्मा को "कृष्णरुपी सारथी" बनाने पर तुले हैं जिसके इशारे पर सहायक शिक्षकों के पद को मृत होता चला गया | खैर कोई बात नहीं है हमें नयी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरना होगा | हमारे पीठ में जो छुड़ा घोंपा गया है उसे ऐतिहासिक रूप से याद रखते हुए हमें अपनी लड़ाई खुद कैसे लड़ेंगे?? तथा कैसे लड़कर निर्णायक स्थिति में पहुंचेंगे?? इसको लेकर एक व्यापक कार्य योजना बनाने की जरूरत है | TSUNSS bihar उक्त स्थितियों के मद्देनजर कार्य योजना निर्मित कर रहा है | हम लड़ेंगे एवं जीतेंगे | हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा | साथियों हमनें विधानसभा, विधानपरिषद, लोकसभा तथा उच्च न्यायालय में सरकार को "समान काम समान वेतन" के मुद्दे पर घेरने का काम किया है | जिस संघर्ष के मैदान में हमें धोखा मिला है उस संघर्ष के मैदान को फिर से सजाकर सरकार तथा उसके पिट्ठूओं को घेरने का काम करेंगे |
इंकलाब... जिंदाबाद...!
साथियों...
"अपनी लड़ाई अपने हाथ,
समय आने पर सबका साथ "
- : मार्कण्डेय पाठक
प्रदेश अध्यक्ष
TSUNSS bihar
9835073018