; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

समान काम , समान वेतन : सरकार की नीतियों का विरोध रहेगा जारी

सुपौल। समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग को ले 23 मार्च से जारी अनिश्चितकालीन विधानसभा घेराव शिक्षा मंत्री से वार्ता के पश्चात स्थगित कर दिया गया। आंदोलन की समीक्षा एवं रणनीति पर विचार को ले बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ¨सह की अध्यक्षता में सुपौल हाई स्कूल सुपौल के सभागार में संपन्न हुई।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि तानाशाह व निरंकुश सरकार के शिक्षा व शिक्षक नीति विरोध के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। बोले कि 1 से 8 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा साथ ही मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार को भी संघ का समर्थन रहेगा। बताया कि 7 अप्रैल को राज्य कमेटी और जिला कमेटी की संयुक्त बैठक के पश्चात आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में श्रवण चौधरी, रोशन कुमार, मुनेश्वर ¨सह, अनिल कुमार, संजीव कुमार यादव, नीरज कुमार ¨सह, संजीत कुमार भारती, राजीव कुमार झा, रजाउर्रहमान, विनोद कुमार यादव, निशार अहमद, एहतेसामुल हक, पवन कुमार मंडल, अनिल कुमार झा, रंजू यादव, मो. हम्माद, अशोक ठाकुर, प्रकाश कुमार सुमन, महावीर प्रसाद मंडल, क्रांति यादव आदि मौजूद थे।

UPTET news