; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बारह को होगा जमुई में शिक्षकों का प्रदर्शन

जमुई। सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में 12 अप्रैल को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए रविवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक सरकारी बस डीपो में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव रवि यादव ने कहा कि समान काम समान वेतन को हासिल करने के लिए हमारा आदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा शिक्षकों की आवाज को दबाने के विरोध में व मूल्यांकन बहिष्कार सह माध्यमिक शिक्षकों के सत्याग्रह आंदोलन के समर्थन के लिए 12 अप्रैल को एकदिवसीय अक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन जमुई में किया जाएगा। जिले के सभी शिक्षक 12 अप्रैल को एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर जमुई पहुंचें। संघ के प्रदेश सचिन आनंद कौशल ¨सह ने कहा कि सरकार अपनी दमनकारी नीति और शिक्षकों को डराना धमकाना बंद करे नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में सपन ¨सह, प्रकाश बच्चन, भोला कुमार, संजय ¨सह, धर्मेद्र कुमार, उमेश दास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news