; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नियोजित शिक्षकों ने आन्दोलन तेज करने का लिया निर्णय

समस्तीपुर(ब्यूरो)- मुसरीघरारी स्थित में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को संघ की एक आपात बैठक आयोजित हुयी। बैठक में प्रारंभिक शिक्षक के साथ माध्यमिक शिक्षक भी उपस्थित थे। इसकी अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष सुभाष कुमार राय ने की। बैठक में मुख्य रूप से सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों के प्रति नकारत्मक रवैये पर चर्चा की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुये संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र राय ने अपने बड़े भाइयों के साथ अन्य शिक्षक संगठनों के लोगों से भी अपील की कि वे मूल्यांकन बहिष्कार में प्रारंभिक शिक्षक के साथ-साथ माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का भरपूर सहयोग करें ताकि उनका मनोबल बना रहे। श्री राय ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट से हमारे पक्ष में परिणाम आयेगा। ऐसी हमलोगों की आशा व उम्मीद है। बैठक के समापन संबोधन में संयुक्त सचिव मो. फैसल आलम ने कहा कि समान काम के बदले समान वेतनमान हमारा हक है। जिसे सरकार को अविलम्ब दे देना चाहिये। मौके पर सचिव यशवंत कुमार झा, अमित कुमार चंदन, रवीन्द्र कुमार ‘रविकर‘ के साथ ही माध्यमिक के शिक्षक मो. शमशेर आलम, रमण जी वर्मा, डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

UPTET news