--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

दमनात्मक रवैये के खिलाफ शिक्षकों की हड़ताल : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ

भोजपुर। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। आर-पार की लड़ाई मान बैठे नियोजित शिक्षकों ने अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा बुलंद किया है।
हड़ताल की तैयारियों को लेकर संघ जनसंपर्क चलाना शुरू कर दिया है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह ने बताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नियोजित शिक्षकों का राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। हड़ताल का आगाज आगामी 17 अप्रैल को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन से होगा। 18 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय पर मशाल जुलूस का आयोजन किया जाना है। सरकार की कुंभकर्णी निद्रा नहीं टूटने पर बाध्य होकर 19 अप्रैल से शिक्षक राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। मौके पर संतोष कुमार ¨सह, पांडेय देवानंद, चंदन कुमार, विनय कुमार, कुंदन कुमार, जयशंकर उपाध्याय, नीरज पासवान सहित कई नियोजित शिक्षक मौजूद थे।

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();