; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

मूल्यांकन का होगा पूर्ण बहिष्कार : प्रदेश सचिव

जमुई। पटना में नियोजित शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि आगामी 27 मार्च से बिहार के सभी 74 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में शुरू होने वाले कॉपी मूल्यांकन का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। प्रदेश सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के तानाशाही रवैये और 23 मार्च को नियोजित शिक्षकों पर सरकार ने बर्बरता दिखाई है। संघ की प्रदेश कमेटी ने विरोधस्वरूप राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में 25 मार्च को तथा 26 मार्च को जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सचिव ने जिले के सभी नियोजित शिक्षकों से राज्यव्यापी मूल्यांकन बहिष्कार व पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही अन्य शिक्षक संगठनों से शिक्षक हित में समान काम के बदले समान वेतन के लिए सहयोग भी मांगा है।

UPTET news