; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सर, जाली प्रमाण-पत्र पर बन गई आशा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

जागरण प्रतिनिधि, बांका : जनता दरबार में जिलाधिकारी ने गुरुवार को 101 लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान बाराहाट की नविता भारती ने जाली प्रमाणपत्र पर आशा बहाली की शिकायत की। शिकायत के दौरान उन्होंने कहा कि रीना कुमारी दो साल पहले ही फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर आशा बन बैठी है। इस संबंध में जनता दरबार में पहले भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने मामले की पूरी जानकारी ली। मामले में बाराहाट बीडीओ को एफआइआर के लिए भेजा गया था। लेकिन अब तक एफआइआर दर्ज नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले को सिविल सर्जन को सौंपने को कहा। जनता दरबार में पहुंचे विकलांगों को मौके पर ही प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया गया। आठ विकलांगों को जांच कर प्रमाण-पत्र दे दिया गया। इस अवसर पर एक व्यक्ति ने कैंसर के इलाज की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिस संस्थान में इलाज होगा वहां के नाम से प्रक्रिया पूरी कर इलाज के लिए मिलने वाली राशि का चेक निर्गत करें। जनता दरबार में आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन, विकास योजनाओं में धांधली सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा। जनता दरबार में अपर समाहर्ता राजेंद्र महतो, जनशिकायत निवारण पदाधिकारी मु.कैसर, सिविल सर्जन एनके विद्यार्थी, डीआरडीए निदेशक रघुनंदन झा, डीसीएलआर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - See more at: http://www.jagran.com/bihar/banka-10048487.html#sthash.TWADg2y3.dpuf
जागरण प्रतिनिधि, बांका : जनता दरबार में जिलाधिकारी ने गुरुवार को 101 लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान बाराहाट की नविता भारती ने जाली प्रमाणपत्र पर आशा बहाली की शिकायत की। शिकायत के दौरान उन्होंने कहा कि रीना कुमारी दो साल पहले ही फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर आशा बन बैठी है। इस संबंध में जनता दरबार में पहले भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जिलाधिकारी ने मामले की पूरी जानकारी ली। मामले में बाराहाट बीडीओ को एफआइआर के लिए भेजा गया था। लेकिन अब तक एफआइआर दर्ज नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले को सिविल सर्जन को सौंपने को कहा। जनता दरबार में पहुंचे विकलांगों को मौके पर ही प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया गया। आठ विकलांगों को जांच कर प्रमाण-पत्र दे दिया गया। इस अवसर पर एक व्यक्ति ने कैंसर के इलाज की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिस संस्थान में इलाज होगा वहां के नाम से प्रक्रिया पूरी कर इलाज के लिए मिलने वाली राशि का चेक निर्गत करें। जनता दरबार में आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन, विकास योजनाओं में धांधली सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा। जनता दरबार में अपर समाहर्ता राजेंद्र महतो, जनशिकायत निवारण पदाधिकारी मु.कैसर, सिविल सर्जन एनके विद्यार्थी, डीआरडीए निदेशक रघुनंदन झा, डीसीएलआर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news