; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

विद्यालयों में नहीं हो रहा कोरोना के नियमों का पालन

 खगडि़या। सरकारी विद्यालयों में कोरोना के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। न तो मास्क और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। मध्य विद्यालय चैधा- बन्नी में सोमवार को शिक्षक भी बिना मास्क के थे।

बिना मास्क वर्ग संचालन हो रहा था। प्रधानाध्यापक सदानंद सिंह ने बताया कि कुल नामांकित छात्र- छात्राओं की संख्या 223 है। जिसमें 110 उपस्थित हैं। यहां पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जगह की कमी है। केवल पांच कक्ष ही है। वर्ग प्रथम व द्वितीय वर्ग के बच्चे संयुक्त रूप से पढ़ते हैं। वहीं बरामदे का भी उपयोग किया जाता है। यहां पर कुल 10 शिक्षक हैं। मास्क के उपयोग पर बल दिया जाता है। मगर बोलने में शिक्षकों को परेशानी होती है। बच्चे के बीच जनवरी माह तक के चावल का वितरण किया गया है। बताया कि 26 फरवरी को चावल की आपूर्ति की गई है। मगर मात्रा कम होने के कारण वितरण नहीं किया गया है। वहीं मध्य विद्यालय चैधा में दोपहर 12. 25 बजे अधिकतर वर्ग कक्ष शिक्षक विहीन था। यहां भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। वरीय शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक अवध किशोर चौधरी छुट्टी पर हैं। कुल शिक्षकों की संख्या नौ हैं। नामांकित छात्र- छात्राओं की संख्या 422 है। जबकि उपस्थिति 296 हैं।

UPTET news