; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सेंटरों पर तैनात शिक्षकों को मिले सुरक्षा किट

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने की। बैठक में कहा गया कि प्रदेश महासचिव रामचन्द्र राय ने
क्वारंटाइन सेंटर पर ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य कर्मी की तरह सुरक्षा किट और 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराने की मांग मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से की है। शिक्षक संघ के ई-मेल पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को अग्रसारित भी कर दिया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रखंडों में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। क्वारंटाइन सेंटर पर बिना सुरक्षा किट और स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराये दिन-रात शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। बैठक में प्रदेश महासचिव रामचन्द्र राय, प्रदेश सचिव विपीन बिहारी भारती, प्रशांत कुमार, सुप्रिया कुमारी, मुस्तफा आजाद एजाजुल हक आदि थे।

UPTET news