Advertisement

बांका में 17 फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त

बांका। फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बांका में एक बार फिर अभियान तेज हो गया है। एक तरफ अमान्य शिक्षण संस्थान की डिग्री पर काम कर रहे डेढ़ दर्जन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश संबंधित नियोजन
समिति को जारी कर दिया गया है। वहीं निगरानी की कार्रवाई में पकड़े गए 17 फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई डीपीओ स्थापना कार्यालय ने मंगलवार को पूरी की है। इन फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई पूरी कर स्थापना शाखा ने इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को कर दी है। पिछले साल ही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जांच के दौरान इसका प्रमाण पत्र फर्जी पाया था। वैसे निगरानी ने बांका और शंभूगंज प्रखंड के शिक्षकों की जांच पूरी करने पर 47 फर्जी शिक्षकों को पकड़ा था। लेकिन, इसमें 17 को छोड़कर अन्य शिक्षकों ने हाईकोर्ट के ऑफर पर इस्तीफा सौंप दिया था। निगरानी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन, फर्जी प्रमाण पत्र रहने के बाद भी नौकरी कर रहे इन 17 शिक्षकों के खिलाफ बांका और शंभूगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कोई कार्रवाई नहीं की। पर विभागीय सख्ती के कारण शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों की सेवा संबंधित नियोजन समिति के माध्यम से समाप्त करा दी है।

--------
निगरानी ने पिछले साल 17 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रधान सचिव के आदेश पर इनकी सेवा समाप्त की जानी थी। सभी का वेतन प्राथमिकी के बाद से ही बंद कर दिया गया था। शिक्षक प्राथमिकी के बाद विद्यालयों से फरार चल रहे थे। संबंधित पंचायत और प्रखंड नियोजन समिति के माध्यम से उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। इसकी रिपोर्ट भी प्रधान सचिव को भेज दी गई है।
देवनारायण पंडित, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना

--------
सेवा समाप्त वाले शिक्षक और उनका विद्यालय
आरिफ- आजादनगर चुटिया, शंभूगंज
शकील अहमद- आजादनगर चुटिया, शंभूगंज
मु.इलियास- गोला कसबा, शंभूगंज
मुकेश कुमार चौधरी- जगतपुर, शंभूगंज
पूनम देवी- कुन्नथ, उंचा टोला, शंभूगंज
भवेश कुमार दास- पड़रिया दक्षिण टोला, शंभूगंज
बंटी कुमार-पहलानपुर, पड़रिया
विनीता कुमारी- मोहनपुर, पड़रिया
रोजी कुमारी- मोहनपुर, पड़रिया
मौसम कुमारी- कुन्नथ उंचा टोला, पड़रिया
मुकेश पासवान- झखरा, शंभूगंज
बबीता कुमारी-बसुआरा, शंभूगंज
ब्रजेश कुमार- झखरा, शंभूगंज
सोनी कुमारी- गरभातरी, लोधम, बांका
सुधीर कुमार- जबारी, लोधम, बांका
जानकी कुमारी- प्रोन्नम मवि.बैरीसाल, बांका

आर्या कुमारी-बैरीसाल, बांका

UPTET news

Blogger templates