; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

डीईओ कार्यालय के समक्ष शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी

भोजपुर। प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले तीसरे दिन शुक्रवार को भी डीईओ कार्यालय परिसर में धरना दिया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के सातवें वेतनमान का निर्धारण करने में विभाग के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। संगठन के जिला सचिव धर्म कुमार ने कहा कि नव प्रोन्नत प्रधानाधापकों का वेतन निर्धारण तत्काल नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजाराम ¨सह ने कहा कि विभाग की कार्यशैली से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरना को संबोधित करने वालों में अर¨वद कुमार, मंटु कुमार, कुमारी अल्का, अंजनी कुमारी, आशा कुमारी, वीर बहादुर चौधरी, निर्मल , दीन दयाल पाल, सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह, मो.रजी खान, सत्येन्द्र कुमार, राधा कुमारी, केदारनाथ ¨सह ने भी संबोधित किया।

UPTET news