--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

पुलिस ने वित्त रहित शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज से मूल्यांकन कार्य कर निकल रहे शिक्षकों को मुख्य द्वार पर रोकने पर पुलिस ने शनिवार को धरना पर बैठे वित्त रहित शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। घटना में कई शिक्षकों के सिर और हाथ में चोटें आईं हैं। संघ के सदस्यों ने उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। मामला बिगड़ता देख तीन थानों की पुलिस बुला ली गई। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

इधर, पीड़ित शिक्षकों का आरोप है कि मारवाड़ी कॉलेज की प्राचार्य निशा राय के उकसाने पर पुलिस जवान उग्र हुए। प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार झा ने घटना की निंदा की है।
वित्त रहित शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि समान कार्य समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर वेलोग पिछले 26 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। रोज की तरह शनिवार को भी वेलोग शांतिपूर्ण तरीके से मारवाड़ी कॉलेज के सामने बैठे थे। दोपहर बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी फूल बाबू चौधरी मूल्यांकन कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्हें देख शिक्षक नारेबाजी करने लगे। तभी मूल्यांकन कार्य समाप्त कर कुछ शिक्षक बाहर निकल रहे थे। हमलोगों ने उनसे समर्थन देने का आग्रह किया। उसी वक्त मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निशा राय और जिला शिक्षा पदाधिकारी सामने आ गए। निशा राय ने पुलिस को उकसा दिया। जिसके बाद जवानों ने लाठी चलानी शुरू कर दी। विरोध किया तो पत्थरबाजी करने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद 50 के करीब शिक्षक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद विश्वविद्यालय, तातारपुर और ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी वहां से निकल गए।
कोट :-

मूल्यांकन कार्य से लौट रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई है। मामले की जानकारी एसएसपी एवं सदर एसडीओ को दे दी गई है।

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();