सहरसा। समान काम
का समान वेतन की मांग को ले हड़ताल में चल रहे नियोजित शिक्षकों ने बिहार
राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले सलखुआ एवं सिमरी बख्तियारपुर के
संयुक्त रूप से अभियान चला कर गुरुवार को एक दर्जन विद्यालय का दौरा कर
विद्यालय को बंद करवा दिया।
संघ के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार एवं सलखुआ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। सुदर्शन कुमार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है समान काम काम का समान वेतन हो बावजूद इसके बिहार सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आन्दोलन अनवरत चलता रहेगा। शिक्षकों ने हरिवंश मध्य विद्यालय, एनपीएस कानू टोला, मध्य विद्यालय मधुवन, प्राथमिक विद्यालय गंज, मध्य विद्यालय जुल्हा टोला, मध्य विद्यालय सैनी टोला, मध्य विद्यालय मखाना बाजार सहित अन्य विद्यालय में जाकर पठन-पाठन बाधित कर हड़तालियों के साथ हाथ से हाथ मिलाने का आग्रह किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सुमन, मो. माहिर अली, वजीह अहमद तस्ववुर, सूर्य नारायण, रंजीत कुमार, मोख्तार आलम, फकरे आलम, विवेक कुमार, अब्दुल अहद, मो. साबीर अली, जवाहर कुमार, रविन्द्र कुमार, विनिता कुमारी, सदानंद राम, अशोक यादव, ललन राम, चंदन कुमार, संजय कुमार, शिव कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।