; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों का भविष्य तय करेंगे बच्चे : अशोक चौधरी

मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। शिक्षकों का भविष्य बच्चे तय करेंगे। मूल्यांकन कर प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बच्चों की ग्रेडिंग की जाएगी।
उनकी ग्रेडिंग के आधार पर शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने उक्त बातें मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता ई. संजीव सिंह के आवास पर प्रवास के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहीं।
कहा कि निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों के लिए खेलकूद को अनिवार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसका मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसी नेता संजय कुमार सिंह, आलोक वर्मा, आसिफ इकबाल, गोपाल शाही, हरि नंदन ठाकुर, दिलीप कुमार आदि ने उनका स्वागत किया।
पार्टी में सेकेंड लाइन ऑफ लीडरशिप का अभाव

कांग्रेस जनता के बीच अपनी बातों को रख रही है। जल्द ही पंचायात स्तर पर संगठन को सबल बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में सेकेंड लाइन ऑफ लीडरशिप का अभाव है। इस पर ध्यान दिया जा रहा है। युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर फोकस किया जा रहा है। कहा कि सुशील मोदी चर्चा में बने रहने के लिए आरोप लगाते रहते हैं। उनको लगता है कि घोटाला हुआ है तो उचित फोरम पर आवाज उठाएं, सच सामने आ जाएगा। 

UPTET news