; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षा विभाग के आधा दर्जन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

शिक्षा विभाग में आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक (आरडीडीई) जिला शिक्षा पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर अतिरिक्त प्रभार से भरा गया है। पद रिक्त रहने के कारण कामकाज प्रभावित हो रही थी।
शिक्षामंत्री डॉ. अशोक चौधरी की सहमति मिलने के बाद निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव विनोद कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। पटना प्रमंडल के आरडीडीई का प्रभार रोहतास के डीईओ डॉ. अशोक कुमार सिंह को दिया गया है। आरडीडीई मुंगेर का अतिरिक्त प्रभार लखीसराय के डीपीओ त्रिलोकी सिंह को दिया गया है। सीतामढ़ी के डीईओ रहे महेश्वर साफी मुख्यालय में अवकाश रक्षित पदाधिकारी बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर के डीईओ का अतिरिक्त प्रभार डीपीओ कामेश्वर कामती को दिया गया है। जहानाबाद के डीपीओ रंजीत पासवान अपने कार्य के साथ ही डीईओ का भी कार्य देखेंगे। बक्सर के डीपीओ अशोक कुमार सिंह को शिक्षा विभाग के शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

UPTET news