; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक संघ के अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

जमुई। रविवार को टेट-एसटेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासचिव मृत्युंजय कुमार ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष विनोद वर्मा पर वित्तीय अनियमितता एवं संघ विरोधी कार्य करने के आरोप का प्रस्ताव पारित करते हुए इसकी सूचना राज्य इकाई को अग्रसारित करने का निर्णय लिया गया। मृत्युंजय कुमार ने बताया कि संघ के खिलाफ कार्य करने एवं शिक्षकों से राशि वसूलने के आरोप के कारण संघ की बदनामी हो रही थी। इधर प्रदेश अध्यक्ष मार्केंडे पाठक ने तत्काल प्रभाव से विनोद वर्मा को पदमुक्त करते हुए मृत्युंजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष अगले आदेश तक मनोनित किया है। बैठक में जिला सचिव विकास चंद्रा, राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अलीगंज सरजीत कुमार, अशोक अनिल, विश्वबंधु, दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार, रुपेश कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्णमुरारी कुमार, पूजा कुमारी, तजइन फातिमा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

UPTET news