; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

समान काम समान वेतन के लिए शिक्षकों का मार्च

भागलपुर, वरीय संवाददाता समान काम, समान वेतन के लिए सोमवार को नियोजित माध्यमिक शिक्षकों ने हुंकार भरी। सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने सड़क पर उतर कर मार्च निकाला। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी शामिल थीं। शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदेश संगठन के आह्वान माध्यमिक शिक्षकों संघ भवन पर इकट्ठा हुए। वहां दोपहर 12 बजे मार्च निकला। हाथों में बैनर लेकर शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। शिक्षकों का आरोप था कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें समान वेतन नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन में सभी प्रखंड के शिक्षकों के अलावा पुस्तकालय अध्यक्ष भी शामिल थे। मार्च खलीफाबाग से निकलकर घंटाघर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिाकरी आदेश तितरमारे को सौंपा।

इसके बाद शिक्षकों का धरना कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हो गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि सरकार को हमें पूर्ण वेतनमान देना होगा। हम इसके बिना नहीं मानेंगे। सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है।

संघ के सदर अनुमंडल सचिव डॉ रविशंकर कुमार ने धरने में कहा कि शिक्षकों के सामने सरकार को झुकना होगा। इस मौके पर मो. नसीम आलम, मनोज कुमार, डॉ संजीव कुमार, जयशंकर प्रसाद, डॉ राजीव, सौरभ, रविकांत, डॉ कुमार चंदन, सरिता, गीता, महाश्वेता, रिंकी तिवारी आदि मौजूद रहीं।

UPTET news