; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

छात्र बोला सर टॉपिक फिर से बता दीजिए, तो आग बबूला हुए शिक्षक, कर दी पिटाई

समस्तीपुर। बीते दिन पटना में कक्षा 3 में पढ़ने वाली एक बच्ची की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई की थी। जिसके बाद बिहार के समस्तीपुर में एक कोचिंग संचालक ने इंटर के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना शहर के काशीपुर स्थित कोचिंग की है। पीड़ित छात्र का कसूर बस इतना भर था कि वो बड़े क्लास रूम में माइक से मैथ पढ़ाते समय एक टॉपिक को ठीक से नहीं सुन पाया था।


छात्र ने शिक्षक से टॉपिक को दुबारा से रिपीट करने को कहा जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। छात्र की बात से आरोपी शिक्षक सुमन आग बबूला हो गए और कोचिंग के सुरक्षाकर्मियों से छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र पिटाई से वहीं पर बेहोश हो गया।


पीड़ित छात्र को पहले एक निजी अस्पताल में भेजा गया फिर उसकी खराब हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के पिता के बयान पर आरोपी शिक्षक सुमन कुमार और कोचिंग के निदेशक आर के सिंह के विरुद्ध नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों पर करवाई का भरोसा दिया है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news