; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

11 पंचायत सचिवों के खिलाफ प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर। शिक्षक बहाली की निगरानी जांच में लापरवाही पंचायत सचिवों को महंगा पड़ा। दो प्रखंड के 11 पंचायत सचिवों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं 37 पंचायत सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कवायद चल रही है। सोमवार तक प्राथमिकी दर्ज होने की संभावना है।

बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना द्वारा नियोजन इकाई को बार-बार आदेश देने के बावजूद शिक्षक बहाली के फोल्डर जमा नहीं किए गए। शिक्षकों की बहाली पंचायत सचिव, प्रखंड विकास अधिकारी, नगर आयुक्त के द्वारा की गई। शिक्षक बहाली के सभी अभिलेख नियोजन इकाई के पास है। हाईकोर्ट के आदेश से शिक्षक बहाली की निगरानी जांच चल रही है। जांच के लिए नियोजन इकाई को ही आवश्यक कागजात सौंपने हैं। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।
सरैया प्रखंड के 4 और बोचहां प्रखंड के 7 पंचायत सचिव के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं मोतीपुर प्रखंड के 1 मीनापुर प्रखंड के 5, साहेबगंज प्रखंड के 15, पारू प्रखंड के 15, गायघाट प्रखंड के 1 पंचायत सचिव के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी गई कि सोमवार को 12 बजे तक प्राथमिकी की रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने पर संबंधित प्रखंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। निगरानी एसपी 9 अगस्त को फोल्डर के सवाल पर समीक्षा करेंगे। जिसमें फोल्डर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करनी है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news