; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

तीन वर्ष बाद भी शिक्षकों को नहीं मिली प्रोन्नति

रोहतास। तीन वर्ष पूर्व स्नातक वेतनमान में प्रोन्नत लगभग 80 शिक्षकों के प्रोन्नति रद्द करने का मामला एक बार तूल पकड़ने लगा है। आरडीडीई के आदेश के बाद भी अब तक प्रोन्नति नहीं दिए जाने के नाराज इन शिक्षकों ने एक बार फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
जिसमें कोर्ट ने क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक को अगले माह दो सितंबर तक कार्रवाई से संबंधित काउंटर शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है।
ज्ञातव्य हो कि जुलाई 2012 में स्नातक कला व विज्ञान लगभग सात सौ शिक्षकों को स्नातक वेतनमान में प्रोन्नति देते हुए विभिन्न मध्य विद्यालयों में प्रोन्नति दी गई थी। नौ माह तक कार्य करने के बाद प्रोन्नत शिक्षकों में से 80 की प्रोन्नति अप्रैल 2013 में शिक्षा विभाग की स्थापना समिति ने रद्द कर दी थी। जिसके बाद प्रोन्नति से वंचित शिक्षकों ने आरडीडीई के यहां चुनौती दी थी। जिसमें सुनवाई उपरांत शिक्षा उपनिदेशक ने 15 मई 2013 को नियमावली व विभागीय आदेश- निर्देश के तहत वंचित शिक्षकों को प्रोमोशन देने को कहा था। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रोन्नति नहीं मिल पाई है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news