; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

प्रोन्नति के बाद पदस्थापन में नियमों का नहीं हुआ अनुपालन!

मोतिहारी। जिला प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति में नियमों का अनुपालन नहीं करने का मामला तूल पकड़ सकता है। कला व विज्ञान स्नातक शिक्षकों की प्रोन्नति के बाद पदस्थापन की प्रक्रिया रविवार को शुरू की गई। इसके तहत डीईओ कार्यालय में शिक्षकों के बीच पत्र का वितरण कर दिया गया।
इस दौरान कई शिक्षकों में आक्रोश भी दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमानुसार जिले की पूर्ण रिक्ति की सूची कार्यालय में चस्पा नहीं की गई। पूर्व के डीईओ डॉ. विनोदानंद झा के समय स्नातक कला व विज्ञान शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर रिक्ति की सूची चस्पा की गई थी। इस वर्ष कला के 233 व विज्ञान के 35 शिक्षकों को प्रोन्नति दी जानी थी। चिरैया के आमगाछी यूएमएस में पद रिक्त होने के बाद भी एक शिक्षक सरयुग महतो का पदस्थापन दूसरे विद्यालय में करने की शिकायत आई। छतौनी मध्य विद्यालय के शिक्षक उमेश ठाकुर ने बताया कि उनका पदस्थापन नियमानुसार नहीं किया गया है। कई शिक्षकों ने बताया कि ऐसे करीब 50 मामले हैं, जिसकी शिकायतें जिलाधिकारी से की जाएंगी। डीईओ कुमार सहजानंद व डीपीओ नारद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कला के 218 व विज्ञान के 25 शिक्षकों की प्रोन्नति के बाद पदस्थापन का पत्र जारी कर दिया है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news