Random-Post

रूबी राय नहीं ये होंगी बिहार बोर्ड की टॉपर !

पटना: बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में हुए भारी गड़बडी के बाद सभी टॉपर्स को दुबारा साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। लेकिन टॉपर रूबी राय के इंटरव्यू के लिए बोर्ड कार्यालय नहीं पहुंचने पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीएसराय कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि रूबी बीमार है जिस वजह से वह साक्षात्कार के लिए नहीं पहुंची।
रूबी ने बोर्ड से कुछ दिन का समय मांगा है। अब देखने वाली बात होगी रूबी रॉय के आवेदन पर बोर्ड क्या कार्रवाई करता है।इस मामले में जानकारों का मानना है कि बोर्ड रूबी राय को कुछ दिन की मोहलत दे सकता है। साक्षात्कार में पास नहीं होने पर बोर्ड खगडिय़ा की कीर्ति भारती को इंटरमीडिएट आर्टस टॉपर घोषत कर सकता है।

बिहार बोर्ड के आर्टस रिजल्ट में खगडिय़ा के शारदा जीके कॉलेज की कीर्ति भारती सेंकेड टॉपर है। लिहाजा रूबी रॉय के फेल होने की स्थिति में कीर्ति टॉपर बन सकती है। महेशखुंट स्थित शारदा गिरधारी इंटरमीडिएट कॉलेज में पढऩे वाली कीर्ति हिंदी से आनर्स कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और आइएएस बनना चाहती है। कीर्ति के पिता विश्वंभर प्रसाद पेशे से शिक्षक हैं। मानसी के राजाजान की रहने वाली कीर्ति इस परीक्षा में 408 अंक लाकर बिहार बोर्ड में दूसरा स्थान स्थान प्राप्त किया है।

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent Articles