; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अब 11 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

कैमूर । मौसम के बदले मिजाज के कारण दिनों-दिन तापमान में बढ़ रहा है। इन दिनों पड़ रही गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके रहना मुनासिब समझ रहे है। बीत छह जून से विद्यालयों को शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू होने होने से विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो गया।
परंतु उच्च तापमान के चलते स्कूलों में बच्चों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर डीएम ने 11 जून तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि जिले के स्कूलों में गत 14 मई से पांच जून तक ग्रीष्मावकाश था। सोमवार से स्कूलों में छुट्टी खत्म होते हीं पठन-पाठन का कार्य शुरू हो गया था। परंतु अब चार दिन ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ा दी गयी है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उच्च तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विद्यालयों के ग्रीष्मावकाश की अवधि को 11 जून तक बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके तहत विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा। जबकि विद्यालयों में इस अवधि में शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं में छात्रवृद्धि, पोशाक सहित अन्य योजनाओं के संबंध में डाटा बेस तैयार किये जाने का काम किया जायेगा। इसके अलावा शैक्षणिक कार्य के लिए कार्य योजना भी बनायी जायेगी। ग्रीष्मावकाश की अवधि के दौरान विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का विद्यालयों में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news