; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

फर्जी मतदान में सहभागी बने शिक्षक निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

रोहतास। नोखा प्रखंड के विशुनपुरा बूथ पर फर्जी मतदान में सहभागी बने वहां के शिक्षक अर¨वद ¨सह को डीएम ने निलंबित कर दिया है। साथ ही पंचायत चुनाव व बिहार सरकारी सेवा संहिता नियमावली के उल्लंघन के आरोप में नोखा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। प्राथमिकी वहां के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शशांक शुभांकर ने दर्ज कराई है।

डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि प्रथम जांच में मतदान कर्मी के रूप में कार्यरत शिक्षक की संलिप्तता पाई गई है। जिसे निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव में सरकारी कर्मियों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। संलिप्तता पाए जाने पर ठोस कार्रवाई होगी।
बताते चले कि छठे चरण के चुनाव के दौरान नोखा के विशुनपुरा बूथ पर दंडाधिकारी द्वारा फर्जी मतदान को रोकने का प्रयास किया गया था। जिसमें उपद्रवयियों द्वारा रोड़ेबाजी की गई थी। जिसमें शिक्षक की भी संलिप्तता उजागर हुई थी। निलंबित शिक्षक को सेवामुक्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
मोर्चा ने पुलिस पर लगाया ज्यादती का आरोप

सासाराम: नोखा के विशुनपुरा बूथ पर हुई घटना के बाद हुई कार्रवाई को ले पुलिस पर आरोप लगाना शुरू हो गया है। जनहित मोर्चा के अध्यक्ष छोटेलाल ने कहा है कि घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घर में घुस जोर जबर्दस्ती किए है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। कहा कि जिन लोगों को पुलिस गिरफ्तार की है उसमें अधिकांश निर्दोष हैं। उन्हें इस घटना से कोई लेना देना भी नहीं है। यदि उन्हें नहीं छोड़ा गया ,तो आरा- सासाराम मुख्य मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news