; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

चकाई में फर्जी डिग्री पर बने हैं कई शिक्षक

जमुई। जमुई जिले का चकाई प्रखंड फर्जी शक्षणिक प्रमाण पत्रों के धंधे का केन्द्र बन गया है। यह गौरख ध्ाधा यहा पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति के समय से ही जारी है। परीक्षा पास कराने वाली संस्थाओं के कई दलाल इस कार्य मे यहां सक्रिय हैं जो 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपए में फर्जी प्रमाण पत्र घर बैठे उपलब्ध कराते हैं।
आश्चर्य की बात तो यह है कि शिक्षा को बर्बाद करने वाले इन धंधेबाजों को सब जान रहे हैं फिर भी चकाई शिक्षा विभाग इस दिशा में अनजान बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार चकाई प्रखंड कें कई पंचायतों में अधिक संख्या में फर्जी प्रमाण पत्रों पर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। बताया जाता है कि वर्तमान समय मे भी शिक्षा विभाग में हो रही नियुक्तियो को लेकर इन दिनों फर्जी डिग्री की माग सालोभर है। सूत्र बताते हैं कि पिछले आठ वर्षो से हो रहे शिक्षक नियोजन के दौरान इस काले धंधे से जुड़े लोगो ने भरपुर फर्जी प्रमाण पत्र बेचे।
कहते है कि इनमें कई लोग खुद फर्जी प्रमाण पत्र के बल पर कार्य कर रहे हैं क्योकि उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उनका हौसला और बढ़ गया तथा इस धंधे को कमाई का जरिया बना लिया है। जानकारो के अनुसार यदि शिक्षा विभाग इन गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराए तो कई चौकाने वाले तथ्य उजागर हो सकते हैं।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news