; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में और एक हफ्ते की छुट्टी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

बिहार: भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में और एक हफ्ते की छुट्टी
पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर एहतियातन बिहार सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में और एक सप्ताह की छुट्टी बढ़ा दी है। सरकार की ओर से शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने शनिवार को छुट्टी का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 14 जून तक शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है।
इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर केवल गैर शैक्षणिक कार्य निपटाएंगे। 15 जून से विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होगी। प्रधान सचिव ने कहा है कि निजी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य को स्थगित करने का निर्णय संबंधित जिला पदाधिकारी लेंगे। हालांकि राज्य के ज्यादार निजी स्कूलों में 21 जून तक गर्मी की छुट्टी है और 22 जून से स्कूल खोलने की पूर्व से ही घोषणा है। गौरतलब है कि राज्य के सभी सरकारी हाई स्कूल 4 जून से खुल गए थे जबकि सोमवार 8 जून से सभी प्रारंभिक विद्यालय खुलने थे। लेकिन भीषण गर्मी की वजह से अब इन विद्यालयों में 15 जनवरी से पढ़ाई होगी।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news